गोमतीनगर लखनऊ/ विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में होली के रंग भर दिए। भाषा पन्त और शीला बाजपेई ने फाल्गुन पर युगल गीत से लोगों का मनमोह लिया। मुकेश कुमार ने अपनी ग़ज़ल “मुझे कोई तमन्ना ही नहीं..” सुनाई। मीरा श्रीवास्तव के “आज कृष्ण मुझे बांसुरी सुना दे..” तथा सरिता अग्रवाल के “अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरम्….” से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। आर. के. एस. बाजपेई के द्वारा प्रस्तुत पति-पत्नी की नोक झोंक से सारा प्रांगण हंसी में डूब गया।
गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में समिति के राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय सिंह राठौर, भाजपा पूर्व 1 के मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र राय *डब्बू”, गोमतीनगर विस्तार समिति के अध्यक्ष के. के. सिंह के विवेक खण्ड 3 व 4 के नागरिक, महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष इं वी के मिश्र बताया कि कोरोना के कारण विगत दो वर्षों के पश्चात होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कोरोना का प्रकोप कम होने पर अब कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सचिव रूप कुमार शर्मा ने कहा कि समिति पार्षदगण, माननीय विधायक श्री आशुतोष टण्डन तथा सम्बन्धित विभागों के सहयोग से जन समस्याओं का निवारण करा रही है। वी के पाण्डेय, एस के मुखर्जी, एस के श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों ने गुलाल लगा कर आगन्तुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुब्रतो रॉय ने किया।
समिति के अध्यक्ष इं वी के मिश्र ने विवेक खण्ड 3 व 4 में विगत दो वर्षों में दिवंगत हुए लोगों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सुरुचिपूर्ण भोजन का लुत्फ उठाया।