✍️जगदम्बा जायसवाल

जनपद महराजगंज भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने लगातार दूसरी बार पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को बधाई देते हुए क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है।वर्तमान चुनाव के हमारी पार्टी की सरकार बनाने में प्रदेश भर में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।जिला महामंत्री सरिता जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 71 प्रतिशत महिलाओं ने वोट देने का कार्य किया।योगी सरकार कोरोना समय से ही प्रदेश में सभी राशन कार्ड धारकों को दो बार राशन दे रही हैं। महिलाओं के लिए उज्वला योजना के तहत होली एवं दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही हैं हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं साथ उन्होंने महिला मौर्चा की जिला अध्यक्ष सुमित्रा भारती एवं महिला मौर्चा की तरफ से सिसवा नगर पालिका सीट पर शकुंतला जायसवाल को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। यह पर्व प्रेम एवं भाईचारे का त्यौहार है इसे मिलजुलकर मनायें। सामाजिक कार्यकत्री रानी देवी(आशा)ने नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप के हर सुख दुख मे मैं आपके साथ खडी हूं और आगे भी रहूंगी।नगर पंचायत के विकास के लिए हर योजना को घर घर पहुचाने का कार्य करुंगी।