🛑संत कबीर नगर हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को
सैन्य विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा चन्द्रयान 3 का सैंड मॉडल बनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार मिश्र , सहायक श्री तेज प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में मॉडल के द्वारा छात्रों को चन्द्रयान 3 से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अमित मिश्र ने कहा कि चन्द्रमा की दक्षिणी सतह पर यान लैंड कराना भारत के लिए गौरव का विषय है इससे आतंरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत काफ़ी प्रगति करेगा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी में छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं प्रोजेक्ट की सराहना किया।