🟥वाराणसी/-भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जन विश्वास यात्रा के जनपद वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा के आगमन पर काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर अशोक राय अपने समर्थकों के साथ बरौडा बाजार में यात्रा का भव्य स्वागत किया व प्रदेश अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी को अंग वस्त्र,माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व अभिनंदन किया।इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में पुरुष और महिलायें उपस्थित थे।जिसमें प्रमुख रूप से अजय सिंह,अतुल सिंह,अखिलेश सिंह,रवि सिंह,गोविंद नारायण राय,प्रभात सिंह,सौरभ तिवारी,गौरव तिवारी,डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव,डॉक्टर मुरारी त्रिपाठी,डॉक्टर अरविन्द केशरी,डॉक्टर सर्वेश सिंह,विनोद जयसवाल,डॉक्टर आकाश उपाध्याय और शुभम सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।