अपराधियों ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या

सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

अवैध संबंध में दोनों की गई हत्या

🟥डॉ शशि कांत सुमन

🛑पटना। बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है कि अपराधी दूसरे हिंसक घटनाओं को अंजाम दे देते है।

जिस तरह से आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई हैं उससे लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। बिहार राजधानी पटना में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

दोनों महिला और पुरुष का शव सड़क किनारे मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है।

एक साथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। पालीगंज के खीरीमोड़ स्थित मदारीपुर-फतेहपुर रोड में दोनों शव मिले हैं।
मृतकों की पहचान खीरीमोड़ थाना क्षेत्र के गौशनगर निवासी राजेन्द्र यादव और महिला की पहचान महेशपुर गांव निवासी श्रद्धा देवी के रूप में हुई है। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। अवैध संबंध को ही हत्या का कारण बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह दोनों का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शुरुआती जांच में दोनों के अवैध संबंध में हत्या का मामला सामने आया है।