✍️ रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🔴सीता राधा रसोई पर हुआ श्रीमद्भागवत गीता पाठगोवर्धन – राधा कुंड परिक्रमा मार्ग कुसुम सरोवर स्थित सीता राधा रसोई अन्न क्षेत्र पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। सीताराम जी की छवि चित्र पर सेवक राम दास शुक्ला बाबा ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। सुबह व सायं साधु-संतों को भोजन प्रसादी कराकर दक्षिणा सेवा की गई। दोपहर में सुख शांति के लिए वेद पाठियों ने वैदिक रीति रिवाज से सस्वर श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया। इससे वातावरण श्रीकृष्ण की जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दोपहर व सांय को परिक्रमा करने वालों व स्थानीय लोगों को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। विदित हो गए अन्न क्षेत्र के सेवक पिछले 10 सालों से खुले आसमान में साधु संतों की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा बानर सेवा मछली बतख सेवा व गौ सेवा भी होती है। इस दौरान संजू लाला मथुरा, संजू लाला गोवर्धन, केसरिया हिंदू वाहिनी से पंडित उत्तम शर्मा, महंत राम भरोसे , सिद्ध जी महाराज , हरिओम शर्मा कोको , महाकाल बाबा उज्जैन आदि मौजूद रहे।