🟥देवरिया

निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार आई ए एस सम्बर्ग में पदोन्नत हो कर लखनऊ स्थानांतरित होने के बाद,मीडिया बन्धुओ से आज
विकास भवन सभागार में मुलाकात कर सहयोग के लिए आभार प्रकट किए।
उन्होंने मीडिया कर्मियों से मुलाकात के दौरान जनपद देवरिया में सहयोगी प्रवृति की सराहना की। उन्होंने कहा की देवरिया मेरे हृदय में घर कर गया है, यहाँ अधिकांश अच्छे लोग हैं।
उन्होंने बताया कि जन सहयोग से अनेक जरूरत मन्दो की मदद कर के सुखद लगा।
उन्होंने कहा कि रुच्चा पार प्राथमिक विद्यालय के स्तरोन्नयन में स्टाफ व बच्चो व बच्चों के साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में अनेक लोगो के विरुद्ध जिले स्तर पर और शासन स्तर पर कड़ी कार्यवाही करने को विवश होना
पड़ा।
उन्होंने देवरिया के लोगो के साथ मीडिया कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

⭕रिपोर्ट मृत्युंजय गुप्त विशारद