🔴विनय कुमार गुप्ता

रुद्रपुर देवरिया। लोकसभा के उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बताते चलें कि रामपुर और आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में जाना जाता है। चुनावों में भाजपा दूर दूर तक नजर नहीं आती है आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव के छोड़ने के बाद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव मैदान में उत्तरे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहू ने भाजपा को जीत का स्वाद चखा दिया है।
समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है साथ ही आजम खान की प्रतिष्ठा के रूप में जाने जाने वाली रामपुर सीट पर भी भाजपा जीतने में कामयाब हुई है । भाजपा की इस अप्रत्याशित जीत पर पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, रुद्रपुर ब्लाक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान,निषाद पार्टी के प्रवक्ता अजय सिंह, पूर्व चेयरमैन छ्ठेलाल निगम, अनिल कुमार पांडेय, मोहन उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता,ई सुशील चंद गुप्त, महेश मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, दिलीप जायसवाल, अजय जायसवाल ने भाजपा की जीत पर बधाई दी हैं।