🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया।

उप नगर के सटे ग्राम सभा भभौली में आयोजित श्री मद् भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित चैतन्यमहा‌ अभिषेक महाराज जी ने राजा परीक्षित की कथा सुनाते हुए कहा कि परीक्षित जैसा धर्मराज की बुद्धि कलयुग के प्रभाव से जब भ्रष्ट हो गई तो आज का जीव तो सामान्य व्यक्ति है। राजा परीक्षित अपने पाप से मुक्त नहीं हुए परंतु भागवत की शरण में आने से उन्हें परम गति प्राप्ति हुई थी। श्रोता गण कथा के दौरान श्री कृष्ण विष्णु भगवान की जय कारे लगाने लगे। जहां लोगों में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान करते हुए श्रोता भक्तिमय बने हैं। कथा के दौरान जगदीश तिवारी, शिव नारायण तिवारी, संजय तिवारी, राज तिवारी, सूरज तिवारी, ज्ञानेश्वर पांडे, शैलेंद्र पांडे, शैलेंद्र तिवारी, धनंजय तिवारी, सुभाष पांडे, वीरेंद्र मणि, संजय मिश्रा ,विमलेश पांडे, प्रेम शंकर मणि राजाराम गुप्ता, गोपाल पांडे, विश्वनाथ जायसवाल, अमन तिवारी ,नमन तिवारी,पुरुषोत्तम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।