✍️विनय कुमार गुप्ता।

🟥प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
बुधवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी राम सुंदर दास उम्र (80) वर्ष) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।पूर्व एमएलसी बरिष्ठ अधिवक्ता रामसुंदर दास निषाद कई महीने से बीमार चल रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे राघव नगर स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत खराब हुई। उसके बाद स्वजन महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले गए। मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई।
निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह,रामसेवक यादव, अभिषेक यादव, पूर्व चेयरमैन सुभाष चन्द्र मद्धेशिया, अवनीश यादव,लल्लन गुप्ता,हरेंद्र सिंह त्यागी, जितेश यादव,अनिल सिंह,शशांक शेखर गुप्ता आदि कार्यकर्ताओ ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।