🟥बस्ती.. समाजवादी के टिकट पर नव गठित नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही पूनम उपाध्याय पत्नी डॉक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय |

समर्थको संग प्रचार में जुटे हैं पूनम उपाध्याय के पति डॉक्टर सत्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा की
मैं पुराना सपाई हूँ | मैंने सपा के कार्यकर्ता के रूप में समाज की सेवा की है |
17 वर्षों तक बतौर प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि के रूप मे नगर ग्राम सभा की जनता का मैंने सेवा किया है |
और पुनः जनता की सेवा के लिए, उनके समस्याओं को दूर करने के लिए मैं उनके बीच आया हूं |
जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र की बिजली,सड़क,नाली, पेयजल और आवास की समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास करूंगा,नगर को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करूंगा |

जीतने पर प्रथम तीन काम जिससे आप प्राथमिकता के तौर पर करना चाहेंगे पूछे जाने पर डॉक्टर सत्य प्रकाश ने कहा कि झिरझिरवा पुल का निर्माण , विरउपुर ग्राम में नाली निर्माण तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी |