वीरेंद्र सिंह अमेठीस सद्भावनावाटिका में सदगुरु कबीर सत्यनाम निशान झंडा महंत गुरदयाल साहेब के कर कमलों द्वारा लगाया गया

सद्भावना वाटिका में कबीर प्रकट उत्सव मनाया गया

खालिसपुर/ अमेठी! कबीर सद्भावना वीवर्स ट्रस्ट द्वारा सद्भावना वाटिका पूरे धौकल- खालिसपुर जिला अमेठी द्वारा (सदगुरु कबीर प्रकट दिवस) मनाया गया ! जिसमें परम पूज्य महंत गुरदयाल साहेब के कर कमलों द्वारा सदगुरु कबीर सत्यनाम निशान झंडा कबीर आरती करते हुए लगाया गया। इसके बाद राम दास साहेब के भजन मंडली द्वारा सत्यनाम धुन गाते हुए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । महंत गुरुदयाल साहब ने लोगों द्वारा कबीर साहेब को दास और अनपढ़ बताने वालों को झकझोर ते हुए कहां की हम अपने से बड़ों एवं इष्ट का नाम कैसे लेते हैं यह मालूम नहीं है। और अनपढ़ का मतलब जिसे पढा न गया हो या जिसे अपठनीय कहते हैं। सदगुरु कबीर हम सबके परमेस्वर है
इसके पश्चात रामनाथ भारतीय ने ट्रस्ट द्वारा शिक्षा स्वच्छता और जागरूकता पर बल देते हुए हम बच्चों में कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन व्यवहार और समाज में उठकर मन निर्मल के साथ मानव बनाने का प्रयास करें।

नीलम भारती सदगुरु कबीर साहब के विचारों को जीवन में प्रयोग करते हुए मानवता भाईचारा का पाठ पढ़ें।
पोथी पढ पढ जग मुआ पंडित भया न कोय।
ढाई आखर प्रेम का पढै सो पंडित होय।।

मुख्य वक्ता आर सी वर्मा जिला अबकारी अधिकारी ने समाज को नशा मुक्त होकर कर्म योगी जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करे।

इस अवसर पर राकेश कुमार उप प्रधानाचार्य, इरशाद सिद्दीकी प्रवक्ता, अंबिका प्रसाद मौर्य,डॉ अशोक कुमार गौतम, सुरेश कमल, सतनाम प्रधान,महेन्द्र भारती, राम विशुन प्रधान,देवेन्द्र भारती, मनोज मौर्य प्रधान, मोनू कोरी, इ. दिनेश रत्न, अजय कुमार, दिलीप कोरी, शिवम् अम्बेडकर, मनीष कोरी,राम पाल,संजय वर्मा,उमेश कोहली, राजेश निर्माण पूर्व प्रधान,विनय कुमार काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे