मऊ /आज दिनांक 19.01.2021 को तहसील-घोसी पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल

उक्त अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 118 आवेदन/शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमे से 27 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राम बचन मौर्य पुत्र रामदत मौर्य, ग्राम-रामपुर चकजगरनाथ द्वारा खेल के मैदान पर अवैध अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गयी थी।जिलाधिकारी द्वारा तत्काल पुलिस एवं राजस्व की टीम भेजकर आज ही खेल के मौदान की भूमि (सार्वजनिक भूमि) को खाली कराया गया। रामलक्षन पुत्र स्व0 रामधनी, निवासी-आदमपुर द्वारा शिकायत की गयी कि उनके घर में दिनांक 16.01.2021 (शनिवार) को आग लग गयी है। लेखपाल रामलाल भारती से पूछने पर लेखपाल द्वारा बताया गया कि आज (दिनांक 19.01.2021) रिपोर्ट बना रहे है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं लेखपाल रामलाल भारती को कठोर चेतावनी निर्गत की गयी। उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल पीड़ित को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें।
ग्राम गोधना में सी.सी.मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिसके निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी को तत्काल मौके पर भेजा गया। उपजिलाधिकारी घोसी द्वारा तत्काल मौके पर जा कर मार्ग से अवरोध हटाया गया।

उक्त अवसर पर  पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी घोसी, तहसीलदार घोसी सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।