सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद् सदस्य बस्ती मंडल संतोष यादव सनी भैय्या रहे।

🟥खलीलाबाद / संत कबीर नगर

✍️कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी खलीलाबाद परवेज अहमद के नेतृत्व में नगर पालिका खलीलाबाद के मड़या चौराहा पर समाजवादी सदस्यता अभियान में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता लिया।
और लोगों ने नगर अध्यक्ष परवेज अहमद एवं नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शमशेर अहमद खान द्बरा सदस्यता रसीद प्राप्त किया।
01/ 08/ 2022 से लगातार नगर अध्यक्ष खलीलाबाद परवेज अहमद द्बरा नगर पालिका के विभिन्न महल्लों और चौराहों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा की विकास विरोधी सरकार से जनता ऊब चुकी है।
और लोगों ने यह साबित कर दिया कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान प्रभारी सुनील सिंह,वरिष्ठ नेता राम दरस यादव, विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष शमशेर खान,वरिष्ट नेता एवं प्रधान आटा कलां अखलाक अहमद, नगर उपाध्यक्ष मोबीन खान, नगर उपाध्यक्ष इरफान अहमद, वरिष्ठ नेता हकीकुल्लाह शाह,नगर सचिव अखलाक अहमद अंसारी, आदि लोग उपस्थित रहे।