✍️विनय गुप्ता।

🟥रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर नगर के बरई टोला वार्ड निवासी प्रसिद्ध व्यवसाई एवं व्यापारी नेता रमेश चंद्र जायसवाल जी की पूजनीय माता श्री का 95 वर्ष की अवस्था मे आज तड़के सुबह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया लगभग एक सप्ताह से वह अस्पताल में भर्ती थी। कल शुक्रवार को रुद्रपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया, छट्ठेलाल निगम, विनोद गुप्ता, लल्लन गुप्ता, उपेंद्र मास्टर ,मनमथ त्रिपाठी, शिवहरि त्रिपाठी, मंगला त्रिपाठी, डॉ रमेश, अजय जायसवाल, सुधांशु मौली ओझा, अरुण मद्धेशिया,कमल अग्रवाल,आत्माराम गुप्ता, अशोक पोद्दार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।