मृत्युंजय विशारद देवरियादेवरिया 13  अगस्त पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिगुणायक विश्वकर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आज औरा चौरी भाजपा कार्यालय से विधानसभा चुनाव 2022 के लिये देवरिया जनपद से काशी क्षेत्र में काम करने के लिये नियुक्त विस्तारो का स्वागत करने के बाद झंडी दिखा रवाना किया।सबसे पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा काशी क्षेत्र में जाने वाले विस्तारकों पवन यादव,रविकांत तिवारी,मनीष मिश्रा, जयंत कुमार सिंह,पुनीत यादव,रामदास राजभर तथा धीरज पासवान का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माला पहना स्वागत किया फिर जय श्रीराम,वंदेमातरम के नारे के साथ झण्डी दिखा रवाना किया।इसके पहले विस्तारकों को सम्बोधित करते हुये पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य त्रिगुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि एक बार पुनः 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने इसके लिये आप सभी काशी क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत करेंगे।संगठन और मजबूती से काम करे इसके लिये संगठन ने आप सभी को चुना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि आप सभी के ऊपर पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।आप सभी के कार्यो से भाजपा एक बार फिर सरकार में आयेगी।पार्टी को चुनाव जीतने के लिये विधानसभा चुनाव तक आप सभी अपना घर-परिवार छोड़कर काम करने के लिये जो त्याग कर रहे है वह निश्चित ही फलीभूत होगा और भाजपा इस बार 300 से अधिक सीट जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी।
विस्तारकों ने एक स्वर से विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दिया उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा और एक बार फिर 2022 में भाजपा की सरकार को प्रदेश में बनवाया जायेगा।
जिलामंत्री भाजपा रामाज्ञा चौहान,अभिषेक जायसवाल,मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय,तेजबहादुर पाल,अमरनाथ पाल,शिवेश पाण्डेय,राजन मल्ल,रामाशंकर चौहान आदि रहे।