🟥देवरिया-जनपद की प्रतिभाशाली शिक्षिका व गीतकार कवयित्री अंजना मिश्रा को उनके स्वर साधना, शैक्षणिक एवं साहित्यिक योगदान के साथ-साथ दिए गए विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति/प्रतिभाग के लिए विश्व हिन्दी सचिवालय मारीशस ने प्रमाण प्रत्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है।
विश्व हिन्दी सचिवालय मारीशस के निर्देशन में,न्यूमीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से,सृजन आस्ट्रेलिया पत्रिका और हिन्दी विभाग त्रिपुरा विश्व विद्यालय त्रिपुरा के आयोजन मे 14अगस्त 2021को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक अन्तर राष्ट्रीय अनलाइन गूगल मीट पर व्याख्यान,कवि सम्मेलन और संगीत प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित किये गये थे।इस कार्यक्रम मे दुनिया के विविध देशो के प्रोफेसर, प्रवक्ता,चिंतक, प्रशिक्षक,लेखक,पत्रकार,कवि,संगीतकार और शिक्षकों ने भाग लिया था।इस वैश्विक और मेधा सम्पन्न कार्यक्रम मे जनपद देवरिया की बेसिक शिक्षिका अंजना मिश्रा ने प्रतिभाग कर जनपद का नाम रौशन किया है।उस कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बीते दिनों अनलाइन प्रमाण पत्र जारी किये गये।यह सम्मान पत्र प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्र विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग त्रिपुरा विश्वविद्यालय त्रिपुरा एवं महासचिव विश्व हिन्दी सचिवालय मारीशस,डा0माधुरी समधारी उप सचिव विश्व हिन्दी सचिवालय मारीशस,डा0शैलेश शुक्ल प्रधान संपादक सृजन आस्ट्रेलिया ई पत्रिका,डा0पूनम शुक्ला निदेशक ग्लोबल फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से जारी किये।
इसके पूर्व भी इन संस्थानो के विविध कार्यक्रमो मे भाग ले चुकी अंजना विविध शैक्षिक एवं साहित्यिक संस्थानों से जुड़ कर नियमित रूप से लिखने, अपने कोकिल कण्ठ से लोक साहित्य को स्वर देने,त्वरित और सटीक टिप्पणी करने तथा निरन्तर सम सामयिक मुद्दों पर लिखते हुए अन्य रचनाओं,लेखो और विचारो की समीक्षा करने जैसी महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन करती है।शिक्षा और साहित्य के साथ साथ हिन्दी और बोली के विकास और परिवर्धन के लिए विश्व हिन्दी सचिवालय कृत संकल्पित है।यह संस्थान समय-समय पर अपने पटल पर विविध विषयों पर प्रतियोगिता/सेमिनार/वेबिनार आदि का आयोजन कर भाषा का उत्तरोत्तर विकास कर रहा है।संस्थान द्वारा आयोजित इस वेबिनार मे पूरे दुनिया के प्रबुद्ध जन भाग लेकर इस संस्थान का गौरव बढाते है।देवरिया की धरती से पहली बार शिक्षिका व गीतकार कवयित्री अंजना मिश्रा को यह सौभाग्य मिला है।इसके पूर्व इस संस्थान द्वारा अंजना की रचनाओं,लेखो और प्रस्तुतियो की समय-समय पर प्रशंसा कर चुका है।
अंजना मूल रूप से बिहार प्रान्त के सारण जनपद के एकमा प्रखण्ड अन्तर्गत स्थित पांडेछपरा गाँव की निवासी है।विद्यार्थी जीवन से ही अंजना की रूचि शिक्षा, साहित्यिक लेखन और संगीत के प्रति रही है।विद्यालय कार्य के बाद जो समय मिलता है उस दौरान ए गीत,कविता, मुक्तक,और विविध गीतो को स्वर देने के लिए अभ्यास करती हैं।अभी हाल ही मे प्रकाशित इनकी गीत रचना ‘कथानक’ और ‘नवल प्रात’ को काफी ख्याति प्राप्त हुई है।विगत दिनो इन्हे विश्व हिन्दी रचनाकार मंच द्वारा उत्तर प्रदेश काव्यश्री सम्मान भी मिला है।साहित्य शक्ति संस्थान नाम से विख्यात ह्ववाटसप पटल की सक्रिय सदस्य के साथ-साथ देश-विदेश की विविध पत्र पत्रिकाओं के नियमित लेखिका और स्वतंत्र स्तम्भकार भी है।अंजना की रचनाएँ समय समय पर देश- विदेश की विविध पत्र- पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती रहती हैं।इस सम्मान के पूर्व इन्हे अनोको लब्ध प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हो चुके है।
वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी, क्षेत्र-भाटपाररानी,जनपद-देवरिया पर वतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।इस सम्मान के मिलने पर सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी,साहित्य शक्ति संस्थान के संरक्षक वीरेन्द्र मिश्र बिरही,खण्ड शिक्षा अधिकारी भाटपाररानी हरिओम तिवारी,एआरपी पंकज-प्राणेश,आमोद कुमार सिंह,एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन दुबे, देवरिया सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम शुक्ल, कृष्णा देवी,संध्या मिश्रा,पुष्पा मिश्रा,सचि मिश्रा,सोनी जी,संगीता यादव, वंदना राय,सुमन पांडेय,तन्नू गुप्ता,
संगीता पाठक,गरिमा,ओंकार नाथ पाण्डेय,राकेश पाण्डेय, अमित गुप्ता,अरविंद गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय,मधुकर मिश्र, विवेक जी,रमेश चंद्रा,सतीश त्रिपाठी,शशिरंजन शुक्ल राजेश मिश्रा विशाल सिंह सुरेंद्र पूरी शतेन्द्र पांडेय मनोज मिश्र ”,आदि ने बधाई दी है।