मथुरा
रिपोर्ट सत्येंद्र यादव
गोवर्धन से
मनोज शर्मा

गोवर्धन : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर लोगो को कानूनी जानकारिया प्रदान की गयी। गोवर्धन ब्लाक कार्यालय के चौ• चरण सिंह सभागार मे आयोजित विधिक साक्षरता शिविर मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा ने वंचित व असहाय गरीब लोगो को सुलभ न्याय प्रदान कराने के लिये बने कानूनो से लोगो को अवगत कराया। सचिव सोनिका वर्मा ने कहा कि समाज के निर्धन व दिव्यांग सोशित पीडित लोग विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से न्याय प्राप्त कर सकते है। उन्होने व्यक्ति के मूल अधिकारो सहित कानून के विभिन्न सूत्रो की जानकारी लोगो को दी।

शिविर मे पशु चिकित्साधिकारी डा• भूपेन्द्र प्रकाश ने गौ संरक्षण व पशुपालन के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। वन दरोगा आशीष सिंह ने वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी लोगो को दी। वन रैंज क्षेत्राधिकारी बृजेश परमार ने वन विभाग व पौधरोपण सहित प्रकृति संतुलन की जानकारी लोगो को प्रदान की। पी एल वी डा• विनोद दीक्षित ने विधिक सेवा प्राधिकरण की आधारभूत जानकारी लोगो को प्रदान की। शिविर के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने ब्लाक के माध्यम से आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी।
शिविर मे जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार , प्रधान नैनूपट्टी डा• देवेन्द्र सिंह , प्रधान रविकांत कौशिक , प्रधान जनवीर सिंह , वन दरोगा कार्तिक सिंह , पी एल वी गणेश पहलवान, पीयूष पुरोहित सहित प्रधान, पंचायतकर्मी व ब्लाककर्मी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शिविर का संचालन पी एल वी मनीष कुमार शर्मा ने किया।