🛑देवरिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत महुअवां प्रथम में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संकल्प यात्रा मोदी जी का गारंटी रथयात्रा है।

जिसका मुख्य उद्देश्य सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबको संकल्प का शपथ दिलाया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सबने देखा।

भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही , जिला मंत्री श्रीनिवास मणि, संयोजक सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी,संजय राव, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अमित रजक, अमित सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि संकल्प यात्रा में शामिल रहे।

खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी,डॉ दिग्विजय यादव व डॉ जे.पी.सिंह व समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।