🟥 भटनी देवरिया / राजा देवी महिला पी जी कॉलेज सल्लहपुर भटनी देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सप्त दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वमसेविकाओ ने रैली निकली जिसको कॉलेज प्राचार्य डॉ अमित कुमार राय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को शिक्षा स्वस्थ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। ततपश्चात कॉलेज सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसके मुख्यअतिथि महाविद्यालय के संरक्षक श्री उमाशंकर राय ने माँ शारदे के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुवात की।सरस्वती वन्दना आराध्या मद्देशिया एवं सुरभि पान्डेय ने प्रस्तुत की।लक्ष्य गीत अनन्या गुप्ता और दुर्गावती यादव ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्य्म से महिलाओं के शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर महिलाएं शिक्षित होगी तो वे अपनी घरों के

 

सभी समस्याओं का आसानी से समाधान कर सकती हैं।स्त्री शिक्षा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास में मदद करता है।शिक्षित नारियां ही एक शशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं।। डॉ रितेश श्रीवास्तव ने स्त्रियों के स्वास्थ्य को लेकर कहा की महिलाओ की व्यस्ततम दिन चर्या में सन्तुलित आहार ही स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है ।इस अवसर पर डॉ नंदकिशोर तिवारी डॉ पुनिता मिश्रा, , श्री राजेश राव,श्रीमती संजू सिंह,श्री सतीश त्रिपाठी, श्री सत्यप्रकाश उपाध्याय, श्री मनोज राय, श्री शभाजीत यादव,श्री विकास शाह।आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।