🛑कटरा,प्रयागराज के पावन प्रांगण में राष्ट्रीय *श्री रामायण मेला समिति* के 26 वें त्रिदिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री हरिचैतन्य ब्रह्मचारी जी टीकरमाफी जी की अध्यक्षता में और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो डाॅ गिरीश चन्द्र त्रिपाठी पूर्व कुलपति BHU ने

भगवान श्री राम के अवतार को मानव कल्याण का हेतु कहा, विश्व में अहंकार और संवादहीनता के अभाव में राष्ट्रों के आपसी मतभेद को अपने वक्तव्य में उद्बोधित किया। राष्ट्र में युवाओं को श्री रामायण मेला जैसे कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।

पूज्य हरिचैतन्य ब्रह्मचारी जी ने रामायण मेला के संस्थापक स्व डाॅ महेश प्रताप नारायण अवस्थी के साहित्यिक,आध्यात्मिक जीवन यात्रा को याद करते हुये अपने वाचन द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया।

समाज को भगवान राम के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल आयाम देने पर विशेष बल दिया। डाॅ अशोक पाठक , डाॅ विभा मिश्रा , डाॅ बालकृष्ण पाण्डेय ( अध्यक्ष श्री रामायण मेला श्रृंगवेरपुर ) , मुन्नीलाल पाण्डेय ( IAS ) , डाॅ शेखर जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने भगवान राम के जीवन चरित्र को प्रेरणाप्रद

बताया और उच्च आदर्शों की स्थापना हेतु आध्यात्मिक चिन्तन को आत्मसात् करने को आवश्यक बताया। सनातन एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाठक ने रामायण मेला जैसे महाआयोजन की सार्थकता और सनातन धर्म की रक्षा हेतु मानव जागृति और श्रीराम के आदर्श की पुनर्स्थापना पर अपने वक्तव्य दिये।

समाजसेवी शेखर जी ने नदियों के संरक्षण एवं उनके स्वच्छ निर्मल प्रवाह और अदृश्य नदियों की खोज पर अपने प्रयासों को बताया। डाॅ विभा मिश्रा ने युवाओं को आध्यात्मिक चिन्तन से जुड़ने और धर्मपारायण बनने हेतु श्रीराम के जीवन की महत्ता पर अपना उद्बोधन दिया। श्रंगवेरपुर से पधारे डाॅ बालकृष्ण पाण्डेय ने श्री रामायण मेले को सरकारी सहायता की

आवश्यकता को बताया। सतीश कुमार गुप्त, सुधीर द्विवेदी, शैलेन्द्र मिश्र, ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया । डाॅ प्रभाकर त्रिपाठी ने वाचन अभिनन्दन किया। डाॅ राजेश शुक्ल ‘कथावाचक’, एवं खण्डवा से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक रमेश त्रिपाठी ने भगवान राम के जीवन आदर्शों एवं राम के भरद्वाज मुनि के आश्रम में आगमन से प्रयाग के महात्म्य को और पावन होने के विषय का अपने उद्बोधन के माध्यम से सजीवता प्रदान किया।

डाॅ रंजना मिश्र ने अतिथियों का वाचन अभिनन्दन किया। डाॅ शम्भूनाथ त्रिपाठी ने मंच का सफल संचालन किया। दुर्गेश दुबे ने अभ्यागत अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। सतीश कुमार गुप्त ने अतिथि गण को ग्रन्थ और उपहार प्रदान कर अभिवादन किया। कार्यक्रम में अनिरुद्ध ओझा, गवर्निंग काउन्सिल इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एशोसियेशन, राजेन्द्र पालीवाल, जीतेन्द्र गौड़, नवीन शुक्ला, डाॅ बी के सिंह, श्यामसूरत पाण्डेय, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ‘धुन्नू’, रामजी शुक्ला, अनुज पाण्डेय, सुधीर द्विवेदी, श्री रामाश्रय दुबे , पंकज गुप्ता आदि अतिथि उपस्थित रहे।

श्री रामायण मेले के द्वितीयचरण के कार्यक्रम *भजन संध्या* के अद्वितीय आयोजन में भजन के राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पं रत्नेश दुबे एवं साथी कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं का मनमोह लिया। तन्वी मिश्रा, सिद्धि मिश्रा, शिव्या त्रिपाठी एवं निष्ठा त्रिपाठी के आध्यात्मिक भाव-नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दर्शकों से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

संस्था के सचिव डाॅ शम्भूनाथ त्रिपाठी ने कल के कार्यक्रम में सभी अतिथियों को आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। यह आयोजन 29 एवं 30 दिसम्बर को भी है।