🟥डॉ शशि कांत सुमन

🔴मुंगेर। शनिवार को आदर्श उच्च विधालय धरहरा के प्रांगण में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव में जगदम्बी यादव की अध्यक्षता में हुई। चुनाव प्रभारी के रूप में राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव, सहायक चुनाव प्रभारी के रूप में मो आबिर हुसैन उपस्थित थे। सर्वसम्मति से रामबालक यादव को निर्विरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। राजद कार्यकर्ता प्रभु यादव ने रामबालक यादव प्रखण्ड अध्यक्ष का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया। रामबालक यादव आठवीं बार प्रखंड अध्यक्ष बने है। इस मौके पर चुनाव प्रभारी नरेश सिंह यादव ने कहा कि निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में राजद संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि फासिस्ट वादी ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी के पुरोधा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नीतियों के साथ ही महागठबंधन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। मौके पर जिला परिषद सदस्य हिमांशु कुमार निराला, पूर्व जिला परिषद अरुणा देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव, उमेश यादव, गंगा यादव, दिनेश यादव, अजय कुशवाहा, महेश्वर दास, राजेश यादव, कन्हैया यादव, तनकेश्वर सोरेन,प्यारे यादव, मनोहर यादव, चतुर्भुज सिंह, दिनेश यादव सहित दर्जनों उपस्थित थे।