स्थापना दिवस पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने चलाया सदस्यता अभियान

✍️ डॉ शशि कांत सुमन
🔴मुंगेर । राजद का 26 वां स्थापना दिवस प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं पूर्वांचल के नेता जयप्रकाश नारायण यादव के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान चलाकर मनाया गया।राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश रमण उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में जमालपुर दौलतपुर में चलाया गया। दर्जनों बुद्धिजीवी एवं युवाओं ने राजद का सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जो समाजवाद विचारधारा से प्रेरित होकर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का 1997 में गठन कर देश में जो क्रांति की मशाल शोषित, पीड़ित, दलित परिवारों के हक एवं हकूक को लेकर किए थे। आज वह पूरी तरह धरातल पर दिख रहा है। ऐसे महान नेता का नाम बिहार ही नहीं पूरे देश व विश्व के मानचित्र पर छाया हुआ है। वर्तमान समय में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है। सभी कायकर्ता उनके स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए राजद के झंडे को बुलंद करने का संकल्प इस सदस्यता अभियान के माध्यम से लेते है। और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा एवं ईमानदारी वफादारी को समर्पित करते हैं। राजद कार्यकर्ता ने तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मौके पर वरिष्ठ नेता नागेश्वर प्रसाद यादव, अशोक यादव, महेश यादव, रविंद्र कुमार रवि, कन्हैया यादव, रविंद्र यादव,विमल कुमार, मंतोष, राकेश चौधरी, आलोक कुमार, निर्मल, बमबम यादव, राजकुमार, रंजीत सहित कई मौजूद थे।