🔴बस्ती। 1जनवरी। योग के रंग में रंगने के उद्देश्य को लेकर बस्ती के होटल बाला जी प्रकाश में राष्ट्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं विश्व संवाद परिषद व इंडियन योग असोशियेसन बस्ती के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क योग शिविर कार्यक्रम आज 1 जनवरी 2022 को प्रातः सात बजे से 9 बजे तक किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। आर वाई पी एस के रास्ट्रीय अध्यक्ष डा० नवीन सिंह ने बताया कि
जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 12 व 13 फरवरी 2022 को किया जाना निश्चित हुआ है।
योग गुरु गरुण ध्वज पाण्डेय ने बताया कि योग प्रतियोगिता प्रतिभागियों को योग के मूल सिद्धान्तों से परिचित कराते हुये उनसे क्रियात्मक योग के मूलभूत सिद्धान्तों परिचित करवाना और उनका आयु वर्ग के आधार पर परिक्षण किया जायेगा। कार्यक्रम संस्थान के चेयरमैन डा० सौरभ तुलस्यान ने बताया योग मात्र व्यायाम नहीं है बल्कि स्वयं के साथ, विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता पैदा करता है। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 12 व 13 फ़रवरी को आयोजित बालाजी प्रकाश योग प्रतियोगिता जिसमें 2 वर्ष से 6 वर्ष, 7से12 वर्ष,13 से 20 वर्ष, 21 से 35 वर्ष, 36 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 6 ग्रुप में प्रतिभागिता की जा सकती है | योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु वेबसाइट www.rypcs.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योग गोष्ठी के दौरान पतंजलि योग समिति के प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य, जय प्रकाश सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर राम मोहन पाल ,सन्नो दुबे, श्रवण कुमार गौड़,संगीता यादव,मनोज कुमार, राधिका चौधरी,संदीप शुक्ल,प्रवीण त्रिपाठी, रंजीत चौधरी सहित कई योग शिक्षक मौजूद रहे।