विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
देवरिया जनपद के सभी तहसील क्षेत्रो में यातायात नियम धड़ाम हो गए है। बिना रोक-टोक ओवरलोड गाड़ियां सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आ रही है, वही दोपहिया वाहन चालक भी यातायात नियमों के मनमानी पर उतारू हैं। सड़को पर ओवर लोड गिट्टी बालू लड़ी ट्रकों के साथ प्राइवेट ऑटो टैक्सी चालक मनमानी रूप से सवारियां भर रहे हैं। नवम्बर माह यातायात महीने के रूप में मनाया जाता हैं लेकिन नियम कोरम बनकर रह गया हैं। लगातार वाहनों से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही फिर भी यातायात नियमो की लोग अनदेखी करते नजर आ रहे है।