सेमरियावां संत कबीर नगर।मेहरीन फिरोज 7और फरहीन फिरोज 9
सेमरियावां निवासी हाजी मशूर आलम चौधरी की दो पौत्री मेहरीन 7,फरहीन 9 वर्ष ने मंगलवार के दिन कुरान मुकम्मल किया।इस अवसर पर एक सादा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना मुनीर अहमद नदवी ने कहा पवित्र कुरान का पाठ इबादत का एक कार्य है।प्रत्येक व्यक्ति की मंशा यह होती है कि अल्लाह हम से प्रसन्न हो और आख़िरत में हमें प्रतिफल दे।अगर अल्लाह के कलाम को पढ़ने वाले का इरादा ऐसा नहीं है, तो उसे कोई इनाम नहीं मिलेगा। मौलाना नदवी ने दोनों बच्चियों की क़ुरान के प्रति रुचि और भक्ति को देखकर घरवालों को सलाह दी कि इन लड़कियों को क़ुरान कंठस्थ कराएं। इंशाअल्लाह ये नेक मासूम बच्चियां बहुत ही कम समय में क़ुरान पूरा याद कर लेंगी। मौलाना नदवी ने कहा कि पवित्र क़ुरआन अल्लाह के क़रीब आने का एक ज़रिया है। हमें अपने घरों में सस्वर पाठ का माहौल बनाना चाहिए। इसे स्वयं पढ़ें और अपने परिवार के सदस्यों से कुरान का पाठ करने का आग्रह करें। यही सफलता का रहस्य है इसमें समृद्धि है। वे भी बधाई के पात्र हैं जो कुरान शरीफ याद करते हैं उनके सिर पर प्रकाश का मुकुट रखा जाएगा। कुरान को याद करने के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसका अर्थ समझने की कोशिश करें, यह एक खुला चमत्कार है, यह एक ऐसा धन है जिसमें वास्तविक सफलता का रहस्य निहित है। मौलाना नदवी के दुआ पर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इस मौके पर मदरसा के प्रधानाध्यापक मौलाना गफरान अहमद नदवी, मुफ्ती मुहम्मद आसिम नदवी, मौलाना महमूद अहमद कासमी नदवी, मुफ्ती नजम अल-हुदा कासमी रहीमी, मौलाना जकी अहमद नदवी, मौलाना अनीस-उर-रहमान नदवी, कारी वाली-उददीन नदवी, फिरोज अहमद नदवी, हाफिज महमूद अहमद के अलावा घर और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
मेहरीन और फरहीन की इस सफलता पर शोएब अहमद नदवी,मो अहमद,जफीर अली करखी,फुजैल अहमद नदवी,अबरार अहमद प्रधान, अफजाल अहमद प्रधान,मो मोकर्रम एडोकेट,मुनव्वर खान, अनवार आलम चौधरी,अखलाक अहमद, का नसीरुद्दीन ने मशहूर आलम चौधरी की पौत्री और मौलाना फिरोज अहमद नदवी की दोनो पुत्री की इस सफलता पर मुबारकबाद पेश करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं दीं।