अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट
गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
क्षेत्र ब्रह्मपुर के द्वाबा के मुंडेरा ठाकुराई,करौता, जमरु,जद्दूपुर, पकड़ीयार, दयालगढ़,मिश्रौलिया,न्यौरी,
पुरनहा,शिकारगढ़, बकसूरी,महुवरकोल आदि गावो की हजारों एकड़ फसल
जलजमाव से डूब गई है।प्रधान जयप्रकाश यादव, शिवाजी सिंह,गोबिंद यादव, अब्दुल हन्नान खान,नरसिंह,राघवेंद्र,अभय चन्द सिंह,प्रेमनारायण सिंह,बृजेश सिंह,वलीजान आदि प्रधानों तथा किसानों ने प्रशासन से छती का आकलन कराकर छतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।समाज सेवी मुंडेरा ठाकुराई निवासी अभय चन्द सिंह से न्यू समाचार प्लस ने कछार के द्वावा क्षेत्र के 52 गावो के किसानों के समस्या के बावत
बात की तो श्री सिंह ने बड़े बेबाकी से बताया कि जब नदियों पर बांध नही थे तो बाढ़ आती थी। बाढ़ आई गई।कुछ बच जाता था।लेकिन जब से नदियों पर बांध बन गया है।अब अगर बांध टूट गया तो पूरा कछार जलमग्न हो जाता है कुछ नही बचता है।बंधा बच गया तो जलजमाव से कछार के किसान तबाह होते है।रेगुलेटर भी काम नही करते है।श्री सिंह ने जलजमाव से निजात के लिए स्थाई समाधान की मांग की है।
उपजिलाधिकारी चौरी चौरा अनुपम मिश्र से जलजमाव से फसल डूब जाने से किसानों की हो रहे नुकसान के बावत जानकारी करने पर श्री मिश्र ने कहा कि मैं स्वयं नदियों में बढ़ते जलस्तर से पूरे क्षेत्र में स्थिति का देख रहा हूं तथा संबंधित विभाग के अधिकारियो से हर आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया हूं। जहां तक जलजमाव की समस्या से फसल डूबी हुई है। गांव से संबंधित लेखपाल से सर्वे कराकर जलजमाव से हुई छती का आकलन कराकर किसानो के नुकसान को दिलाया जायेगा।