🛑वकील अहमद सिद्दीकी

🟥बस्ती, बनकटी…. बनकटी ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुद्धवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिलध्यक्ष महेश शुक्ला,अशोक सिंह जिला प्रभारी भाजपा,कृष्ण चन्दर सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख ,आलम चौधरी अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष,अध्यक्ष प्रतिनिधि ई०अरविन्द पाल , प्रमुख प्रतिनिधि रधुनाथ सिंह, मण्डलध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला
ने प्रधानों के साथ शिला फलकम का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हाथ में तिरंगा व कलश लेकर घर-घर जाकर आंगन की मिट्टी व अक्षत (चावल) संकलन किया। उपस्थित जनसमूह को पंचप्रण का शपथ दिलाया गया।
ब्लाक के ग्राम पंचायत डड़वा काँची, देवमी ,कुम्हिया मिश्रौलिया, बेलसुही ,खोरिया, खैराटी, थरौली,खरवानिया ,कराह पीठिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि महेश शुक्ला जिलाध्यक्ष व अशोक कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि कृष्ण चंद्र सिंह और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आलम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ई०अरविन्द पाल ने हाथ में कलश लेकर घर-घर जाकर मिट्टी संकलित किया। तत्पश्चात कलश में संकलित मिट्टी सहित कलश को सम्बंधित ग्राम प्रधानों को सौंप दिया।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों से घर-घर जाकर के कलश में मिट्टी संकलित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर दिल्ली भेजा जाएगा।
जिला प्रभारी भाजपा अशोक सिंह ने कहा कि हर घर से इकट्ठा की गई मिट्टी का उपयोग शहीदों के लिए कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका में किया जाएगा।
ई०अरविन्द पाल ने कहाँ यह गौरव का विषय है कि देश के प्रत्येक घर के आँगन की मिट्टी देश की राजधानी में बनने वाले अमृत वाटिका में रखा जाएगा। जहां विश्व के किसी कोने से भारतीय आएंगे तो अपने गांव की मिट्टी को वही नमन करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, ई० अरविन्द पाल, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, रमेश चन्द अग्रहरि, सभी सचिव और प्रधान जितेंद्र उर्फ बब्लू दुबे ,राजेंद्र चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रामकिशुन चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार पान्डेय, अनान्द उपाध्याय, अखिलेश चौधरी,आदि प्रधान के साथ संभ्रांत लोग मौजूद रहे।