-मुंगेर के राजनीतिक फिजाओं में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लोग निकाल रहें है कई मायने

– लोकसभा चुनाव में महागठबंधन दल बिहार में जीरो पर आउट हो जाएगी : आरसीपी सिंह

रंजीत कुमार विद्यार्थी
——————

🟥मुंगेर: भाजपा नेता सह मुंगेर शहर के जाने माने समाजसेवी प्रीतम सिंह की मां स्वर्गीय इंदुमती सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उनके मुंगेर शहर स्थित आवास पर राजनीतिक दिग्गज का जमावड़ा लगा रहा। लगभग सभी दलों के नेताओं और विभिन्न संगठनों के समाजसेवियों व पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम नागरिक भी इसमें पीछे नहीं रहे। प्रीतम सिंह की दिवंगत माता इंदुमती देवी के तैलय चित्र पर भावपूर्ण पुष्प अर्पित करते हुए सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके परिवार के लोगों को दुख की इस घड़ी हिम्मत प्रदान भी किया। प्रीतम सिंह की माता इंदुमती देवी के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो दिनों तक उनके मुंगेर स्थित आवास पर जिस प्रकार से राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा वह जिले में चर्चा का विषय बना

 

 

हुआ है। राजनीतिक दिग्गजों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, पूर्व सांसद सह राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, जमालपुर के कांग्रेस पार्टी के विधायक अजय कुमार सिंह, मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार, राजद के बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय सिंह सहित कई अन्य शामिल है। जिन्होंने श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिस प्रकार से मुंगेर में भाजपा नेता प्रीतम सिंह के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में राजनीतिक दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इसको लेकर मुंगेर की राजनीतिक फिजाओं में कई मायने भी निकल जा रहे हैं। कोई इसे लोकसभा चुनाव 2024 तो कोई विधानसभा चुनाव 2025 से भी इसे जोड़ कर देख रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह तथा पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन दल को एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है। आरपी सिंह ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कानून का राज समाप्त हो गया है। वर्ष 2016 में शराबबंदी लागू हुई थी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि गरीबों के घर में मुस्कान आएगी, लेकिन शराब कि होम

 

 

डिलीवरी हो रही है। उनके एक जिद के कारण बिहार को प्रति वर्ष 25000 करोड़ रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है। राजनीतिक पंडितों की माने तो भाजपा हर हाल में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के वर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को लोकसभा चुनाव में शिकस्त देना चाह रही है । भाजपा इसके लिए अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर हाई लेवल मीटिंग भी कई दफा हो चुकी है। भाजपा की पहली पसंद पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी है। ऐसा इसलिए की वर्ष 2014 में सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को संसदीय चुनाव में कारी शिकायत दी थी। अगर यहां भाजपा अति पिछड़ा कार्ड खेलती है तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह की भी किस्मत खुल सकती है। ऊंट किस करवट लेगी अभी कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन राजनीतिक समीक्षक अपनी समीक्षा कर रहे हैं कि जिस प्रकार से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह तथा पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने भाजपा नेता प्रीतम सिंह की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में अपनी भारी भरकम समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई, यह अपने आप में कई मायने भी रखते हैं। हालांकि श्राद्ध कार्यक्रम में शिष्टाचार के नाते भी लोग शिरकत करते रहे हैं।