🟥जी पी दुबे
संवाददाता
9721071175

🛑बस्ती 14 अक्टूबर 23.

मंडलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा थाना कलेक्ट्रेट परिसर से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 शक्ति दीदी अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया |
किस अभियान के तहत.…..

👉🏻कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान-

👉🏻पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जायेगा त्वरित निस्तारण-

👉🏻महिलाओं को विभिन्न उपयोगहे हेल्पलाइ नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जायेगा सशक्त-

शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु 14.10.2023 को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 शक्ति दीदी अभियान का जनपद में मंडलायुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। मिशन शक्ति

 

फेज-04 के विशेष अभियान शक्ति दीदी के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों,समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड,बाजार,गांव,कस्बा,स्कूल,कालेज,,सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं,महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं,बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं,बालिकाओं को शासन,यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,

 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा । महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जायेगा।

महिलाओं की समस्या की सहज सूनवाई के लिए किये गये उपाय..
👉🏻महिलाओं के समस्याओं की सुनवाई के हेतु जनपद के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसमें महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सुनी जाती है।
👉🏻शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण बीट पुलिस अधिकारी के द्वारा समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाता है।
👉🏻महिला पुलिस कर्मियों की थानों के बीटों पर नियुक्ति की गयी है ताकि महिला पुलिसकर्मी थाना पुलिसिंग के अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सहभागिता बनाये रखे।

इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं अन्य प्रशासनिक,जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।