✍️वीरेंद्र सिंह

💢अमेठी

विकास क्षेत्र -तिलोई, में बेसिक विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस जूनियर स्तर की सु०प०इ०कालेज के क्रीडांगन पर इन्द्र विक्रम सिंह रिटायर्ड आर्मी विशिष्ट अतिथि,एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ – तिलोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक ओंकार नाथ सिंह – व्यायाम शिक्षक रहे।

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण ,पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं बैच अलंकरण स्वागत किया गया।शशि कुमारी सिंह के नेतृत्व में शालिनी सिंह,अमिता जायसवाल द्वारा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का लोगो बनाकर बहुत ही सुन्दर व भव्य रंगोली बनाई गई जो आकर्षण का केन्द्र रहा। कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला की छात्राओं ने पिरामिड एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

सभी ने भूरि- भूरि प्रशंसा किया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी तेरह न्याय पंचायत के बच्चों प्रतिभाग किया। इन्द्र विक्रम सिंह रिटायर्ड आर्मी – विशिष्ट अतिथि एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ – अमेठी ने संयुक्त रूप से बालिका/ बालक कबड्डी शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का संचालन अतुल श्रीवास्तव- मंत्री, एवं अभिलेखीकरण -यतीन्द्र मोहन वैश्य- कोषाध्यक्ष,ने किया।जूनियर स्तर खो -खो सेमरौता -प्रथम बालक,खो खो बालिका -सेमरोता – प्रथम,सैम्बसी- द्वितीय,कबड्डी – सेमरौता -प्रथम, बालिका, सेमरौता – प्रथम बालक ,सैम्बसी – द्वितीय,गोला फेंक में रोशना बानो विजयी रहे।रमा कान्त मोर्य – महामंत्री, आलोक सिंह -मंत्री, अभिषेक सिंह, गिरिजेश सिंह,विजय सिंह,शौकत अली,ऊदल प्रजापति , अश्विनी कुमार,राम विलास,गुरु चरन-मंत्री, वीरेन्द्र भारती,ललित मौर्य ,

आदित्य नारायण शुक्ला, राजेन्द्र पाठक,सन्दीप गुप्ता,विश्व नाथ तिवारी,श्यामू सोनकर, विनोद कुमार विजय वर्मा, अवधेश सिंह, अंकित मिश्र,शुभम सिंह,विनोद सिंह,प्रशान्त सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।