✍️सत्येंद्र यादव

🟠मथुरा गोवर्धन-महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत गाँव अडींग में पुलिस ने गांव की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी गोवर्धन ओमहरि बाजपेयी चौकी प्रभारी अड़ींग प्रलव प्रताप सिंह मौजूद रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घरेलू हिसा से बचने का सही तरीका है जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कही भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिला आरक्षियों ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि गौरव रावत उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ,हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, हैंड कांस्टेबल ऋषभ कुमार , हैंड कांस्टेबल शिवराज सिंह , कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार ,राम चौधरी सहित महिला आरक्षी और ग्रामीण महिलाओं के साथ साथ पुलिस बल मौजूद रहा।