अनुज प्रताप सिंह की रिपोर्ट अमावां(रायबरेली)मंगलवार को पूरे नन्दा सिंह मजरे समरहदा गांव में राम सूरत साई की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में चार सैकड़ा गरीब महिलाओं को साड़ी का वितरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक रहे।मुख्य अतिथि का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक जय सिंह ग्राम प्रधान दिनेश सिंह राज बक्श सिंह रणधीर सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर किया।अतिथियो द्वारा साड़ी पाकर गरीब महिलाओं के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पुण्य आत्मा की स्मृति में गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित करना पुनीत कार्य है।कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस मौके पर सोनू सिंह राजबक्स सिंह रणधीर सिंह दिनेश सिंह संजय सिंह दुर्योधन सिंह राम नारायण तिवारी शैलेन्द्र सिंह परिहार राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।