✍️नरेश सैनी

🟥मथुरा – चौधरी राकेश टिकैत की 23 जुलाई को हो रही महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे है और बैठकें कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक बैठक कैंट बिजली घर ऑफिस के सभागार मथुरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र कुमार रघुवंशी और संचालन राम अवतार परिहार ने किया
बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मथुरा जनपद के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे गजेंद्र सिंह परिहार का कहना है 23 जुलाई 2023 को आगरा कुबेरपुर कट पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बड़ी महापंचायत होने जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा पंचायत में परम आदरणीय भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंच रहे हैं।।गजेंद्र ने इस बैठक में सख्त लहजे में कहा कि मथुरा जनपद का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको भारतीय किसान यूनियन का सच्चा सिपाही सिद्ध करें ओर पूरी तैयारी के साथ में आगरा पंचायत में पहुंचने का कष्ट करें।
इस मौके पर उपस्थित गजेंद्र सिंह परिहार प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश प्रभारी, जगदीश परिहार प्रमुख मंडल महासचिव आगरा, आगरा मंडल प्रवक्ता गजेंद्र सिंह चौधरी वरिष्ठ, योगेश कुमार अस्थाना सलाहकार आगरा मंडल, बृज बिहारी उर्फ डेनी मंडल उपाध्यक्ष आगरा, ओंकार सिंह परिहार, गिल्ला सिंह परिहार सुरेश परिहार, रामगोपाल तोमर, राकेश चौधरी, राजवीर नेताजी सोनू प्रधान मुरलिया, देवेंद्र सिंह पारसोली, प्रदीप झरेलिया राजकुमार नयन तहसील अध्यक्ष गोवर्धन दयाराम गोवर्धन घूरेलाल शास्त्री ,पवन चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष मथुरा, निजाम वरिष्ठ कार्यकर्ता मथुरा सहित किसान सरदारी मौजूद रहे।