🔴लालगंज, आजमगढ़।
आज लालगंज बाज़ार में जुमा की नमाज़ के बाद क्षेत्र के लोगों ने गणतंत्र दिवस की 75वी वर्ष गांठ पर मरकज की जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाल कर पूरी बाज़ार में भ्रमण करते हुए मसीरपुर मोड़ तक गए और भारत ज़िंदाबाद, हमसब की जान, हम सब की शान भारत ज़िंदाबाद, तिरंगा ज़िंदाबाद जैसे नारों से पूरी बाज़ार गूंज उठी। सुरक्ष की दृष्टि से चौकी इंचार्ज लालगंज के साथ पुलिस के जवान आगे पीछे चल रहे थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुफियान अहमद, अबू सालेह जैश, इमरान अहमद, नूर आलम आज़मी, डॉक्टर गुलज़ार अहमद आज़मी,जाहिद अली दौना, रूफी दौना, आज़म शेख़ समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर,अब्दुर्रहीम शेख़।