विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

रुद्रपुर-देवरिया।
रविवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया( कांदू) वैश्य महा सभा रुद्रपुर इकाई की बैठक सुरेश मद्धेशिया के आवास पर संपन्न हुई जिसमें समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
जिसमें डॉ घनश्याम गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया, साथ ही सूरज मद्धेशिया, उमेश मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया, हरिओम मद्धेशिया, को उपाध्यक्ष। चंद्रभूषण मद्धेशिया को महामंत्री तथा डॉ विजय कांदू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही नंदलाल मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया उर्फ आल्हा, अरुण मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया को मंत्री तथा सचिन मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, नित्यानंद मद्धेशिया, रविंदर मद्धेशिया, सूचना मंत्री तथा सर्वसम्मति से पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता, को कार्यकारिणी का संरक्षक बनाया गया है।
सुरेश मद्धेशिया, महेश मद्धेशिया, शरद मद्धेशिया, गौतम मद्धेशिया, माया शंकर मद्धेशिया, पिंटू मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया विनय मद्धेशिया मोहन मद्धेशिया मनीष मद्धेशिया अमित मद्धेशिया को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि समाज के साथ राजनीतिक दलों ने छलने का कार्य किया हमारा समाज जिस पार्टी को अपना समर्थन व सहयोग दिया, उसी पार्टी ने सबसे ज्यादा हमारे समाज को ठगा है। अब समय आ गया है कि उसका जवाब हम देंगे कार्यकारी गठन में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं उपस्थित रहे।