🟥देवरिया सलेमपुर

आज दिनांक 22 जनवरी 2022 को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकास क्षेत्र सलेमपुर के विद्यालयों में मतदाता जागरूकता शपथग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्लॉक संसाधन केंद्र सलेमपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव जी के नेतृत्व में शपथ लिया गया। अलग-अलग न्याय पंचायतों में एआरपी विजय शंकर सिंह, विपिन दुबे, बृजेश कुमार, दुर्गावती गुप्ता ने विद्यालयों पर शपथ ग्रहण करवाते हुए निर्वाचन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। स्वीप नोडल अधिकारी उग्रसेन सिंह ने समस्त विद्यालयों के शपथ ग्रहण की फोटो स्वीप समूह देवरिया आलोक कुमार पांडे जिला समन्वयक देवरिया को संप्रेषित किया। प्रधानाध्यापक बलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कम अपोजिट विद्यालय पकड़ी लाला, पदमा गुप्ता द्वारा भगड़ा भवानी, एजाज अहमद द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौली राज , फर्रुख समीम द्वारा कंपोजिट विद्यालय निजामाबाद, अबरार खान द्वारा छत्रपुरा, जय प्रकाश सिंह द्वारा मॉडल हिंदी मीडियम इचौना बाजार, कृष्णावती द्वारा कंपोजिट इकौना बाजार, वशिष्ठ यादव द्वारा पिपरा भानमति, नसरीन बेगम द्वारा कम अपोजिट विद्यालय अहिरौली लाला, सत्येंद्र सिंह वृजेंद्र नाथ मिश्र द्वारा पदमापार, नेहा यादव द्वारा सोनबरसा, विजय सिंह के नेतृत्व में रजडीहा, सत्यवान सिंह छोटका टोला रामपुर, हैदर अली कम अपोजिट विद्यालय रामपुर बुजुर्ग, शिखा जयसवाल रमेश कुमार कंपोजिट विद्यालय मुसैला, संध्या श्रीवास्तव पुरैना, उषा सिंह द्वारा विराजभार , विवेक सिंह द्वारा बड़ पुरवा ,संजय कुमार मिश्र परासिया अभिलास, मीना देवी द्वारा प्राथमिक विद्यालय चोर डीहा, नसरुल्लाह खान द्वारा डोल छपरा ,शाकिर अली द्वारा प्राथमिक विद्यालय कोरिया का जी, आदि विद्यालयों पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संचालित किया गया।