🟥मऊ। नगर के जीवन राम छात्रावास खेल के मैदान में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन मऊ के तत्वाधान में आयोजित 71वें उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट महिला एवं पुरुष बालीबाल चैंपियनशिप दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर एवं विधान परिषद सदस्य

डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम में शिरकत करते ही वॉलीबॉल एसोसिएशन के संयोजक एवं अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उत्पल राय ने बैंड बाजों के साथ-साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष मंच पर पहुंचे, जहां उत्पल राय ने उन्हें मोमेंटो व अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर वालीबॉल प्रतियोगिता का दूसरे दिन शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने मंच से ही खिलाड़ियों का जोश भरा। उन्होंने कहा कि उत्पल राय के प्रयास से ही पूर्वांचल के मऊ की इस धरती पर जो ऐतिहासिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह गर्व की बात है। इस तरह का प्रतियोगिता का आयोजन होने से अन्य खेल प्रेमियों में उत्साह पैदा होता है और युवाओं के प्रतिभा की निकलकर बाहर आती है।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रितु शाही,क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी, भाजपा पू्र्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत राय,गनेश सिंह रामानुजन सिंह चुन्नू अखिलेश राजभर,प्रभात राय,राजेश सिंह,अतुल राय,डा०शहनवाज,रमेश राय,शोएब अहमद,दानिश,नीरज राय आदि शामिल रहे‌। कार्यक्रम का संचालन मऊ बालीबाल एसोसिएशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने किया ‌