🟥मऊ/ सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत रबी उत्पादकता गोष्ठी/किसान मेला तथा प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर कल्प वाटिका रोज गार्डन चंद्रभानपुर में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया की रबी फसल का समय प्रारंभ हो चुका है जनपद की मुख्य फसल रबी है। उन्होंने बताया की फसल की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां मार्केट में उपलब्ध है, उन्होंने कई बीजों के बारे में भी विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने ने यह भी बताया की 50% का अनुदान भी किसानों को बीजों की खरीद कर दिया जाता है। फसल की अधिक उपज के लिए ऑर्गेनिक खादो का प्रयोग अधिक से अधिक करें। पराली को किसी भी दशा में न जलाएं उसे अपने खेतों में ही सड़ा दें जिससे की खाद का एक बेहतर स्रोत उत्पादकता के लिए तैयार हो सके। किसान मेला में उपस्थित सम्मानित किसानों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अलग-अलग फसलों के बीज वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार वाहन द्वारा जनपद के सभी क्षेत्रों में कृषि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोज़ गार्डन में स्थित उत्कृष्ट सब्जी वेहन उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। उप कृषि निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव द्वारा किसानों को रबी फसल के अधिक उत्पादकता के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया की रबी फसल का समय शुरू हो गया है जिसके लिए किसान बीजों की खरीद कृषि केंद्र या कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से ही खरीद करें। अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मनोज कुमार ने बताया की बैंकों के माध्यम से सब्सिडी किसानों को दी जाती है जिसके लिए जनपद में 169 शाखाएं संचालित हैं । कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।