🟥देवरिया,

गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंन्द्र प्रताप सिंह निवर्तमान विधान परिषद सदस्य, के पक्ष में मतदान हेतु माहौल बनाने आये, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सदैव युवाओ,स्नातकों, शिक्षामित्रों व वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यपको सहित अन्य समस्याओं व अन्याय के विरुद्ध सड़क से लेकर सदन सदैव लड़ते रहने वाले नेता हैं, इस बार पुनः भाजपा प्रत्याशी बनाये गए है,बम्पर मतों से जीत रहे हैं।
कामेश्वर सिंह ने कहा कि जब देवेंद्र सिंह जी सपा के एम एल सी थे तब

 

सपा सरकार ने एक अपराधी अनिल यादव को आयोग का अध्यक्ष बनाया।उस समय जितनी सरकारी भर्तियां हुई थी।उसमें संविधान की बनाई हुई व्यवस्था को के विरूद्ध, जम कर भ्रस्टाचार, जातिबाद व आर्थिक दोहन कर नियुक्तियां की गई।इसका विरोध देवेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क से लेकर सदन तक किया था और इसके लिये उन्होंने विधान परिषद में उस समय मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव से इस भ्रस्टाचार के विरुद्ध त्याग पत्र मांगने का काम किया था।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के लिये काम करने को तत्पर है।उन्होंने कहा कि 2007 से लेकर 2012 तक मायावती की बसपा सरकार थी।उनके पांच वर्ष के शासनकाल में केवल 95 हजार सरकारी नौकरी दी गई, जबकि 2012 से.2017 तक सपा की अखिलेश सरकार थी और उनके शासनकाल मेंं 2 लाख 85 हजार जवानों को रोजगार मिला।वह भी एक एक जाति विशेष के लोगों को।जबकि 2017 से 2022 तक भाजपा के योगी सरकार में 5 लाख 40 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है।

 

उन्होंने दावा किया कि 30 जनवरी को होने जा रहे मतदान में रिकार्ड मत प्राप्त कर, जीतेंगे।
पत्रकार वार्ता में राजू मणि प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, पवन मिश्रा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, अम्बिकेश जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।