🟥संत कबीर नगर मगहर।भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की जन जागृति अधिकार रथ यात्रा झांसी से चल कर गुरुवार को मगहर पहुंची।जहां पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा के संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।

 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू के नेतृत्व में 5 सितम्बर को जन जागृति अधिकार रथ यात्रा झांसी से निकाली गई।जो विभिन्न जनपदों एवं स्थानों से होते हुए गुरुवार को जनपद के मगहर में प्रवेश किया।जिसका जनपद के तैलिक का स्वागत करने के बाद यात्रा के संयोजक कबीर निर्वाण स्थली पहुंचे।जहां पर उन्होंने कबीर समाधि पर मत्था टेक कर अपने समाज के मजबूती की कामना की।इस दौरान में धनघटा विधान सभा क्षेत्र के विधायक गणेश चौहान भी शामिल हुए। संत कबीर निर्वाण स्थली पर यात्रा में शामिल लोगों का जिला अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में जनपद कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद यात्रा खलीलाबाद के लिए रवाना हो गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, यात्रा संयोजक सम्पूर्णानन्द गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संत राम गुप्ता,प्रदेश युवा महासचिव बब्लू गुप्ता, निहाल गुप्ता उर्फ रवि, कैलाश साहू, हरभजन साहू, बाल स्वरूप साहू, राकेश कुमार साहू, जेपी साहू,ग्राम प्रधान राम स्नेही गुप्ता,दिलीप गुप्ता, रामनाथ गुप्ता,जितेन्द्र गुप्ता,रामानन्द उफ बब्लू गुप्ता,अरविंद गुप्ता,योगेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।