🛑रिपोर्ट नरेश सैनी

10 सितंबर को देश भर में किसान जिला मुख्यालयों पर जुलूस निकाल सौंपेंगे ज्ञापन

🟥बलदेव मथुरा – भारतीय किसान यूनियन चढूंनी की समीक्षा बैठक कुरूक्षेत्र में हुई। जिसमें मथुरा जनपद से सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बैठक में शामिल होकर मथुरा जनपद की किसानों की समस्याओं को प्रमुख रुप उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूंनी ने श्री तोमर को आश्वस्त किया वह शीघ्र ही मथुरा आयेंगे और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेगे। जिला अध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा मथुरा जनपद में किसानों की हालात बदतर है, कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। शासन प्रशासन किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है, समस्याओं को नजर अंदाज कर रहा है। किसान वर्तमान में बहुत बुरी दशा में है जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। भाकियू चढूंनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूंनी ने कहा सरकार खेती किसानी को बर्बाद करने मे लगीं हैं, उसके लिए किसानों को कुर्बानियां देनी पड़ेगी। बैठक में ऐलान किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 10 सितंबर को पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जुलूस निकाल ज्ञापन सौंपा जायेगा। बैठक में विभिन्न प्रदेशों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मथुरा से मंडल उपाध्यक्ष डा राधेश्याम,मंडल सचिव हरिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश तोमर, जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, ब्लॉक महामंत्री भुल्ली उर्फ मानसिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष राया रवि मुहम्मद आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।