🟥जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟠बस्ती 7 मई नगर पंचायत नगर बाजार में भाजपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीलम सिंह पत्नी राणा दिनेश सिंह के पक्ष में सांसद हरीश द्विवेदी के अगुवाई में विशाल पदयात्रा रैली निकाली |

रैली के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सर्व समाज का विकास बिना किसी भेदभाव के करती है, नगर पंचायत नगर बाजार के विकास के लिए, सड़क,पानी,बिजली नाली के लिए भाजपा प्रत्याशी नीलम सिंह के चुनाव चिन्ह कमल पर अधिक से अधिक मतदान कर भारी मतों से विजई बनाएं |
भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम सिंह के रैली में सांसद हरीश द्विवेदी पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, जिला कार्यसमिति सदस्य जगदीश पांडे, प्रदेश व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि, बस्ती व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष परमात्मा मद्धेशिया, विनोद गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी नेता,राणा दिनेश प्रताप सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की |
रैली में सतीश चंद्र मिश्रा,विजय श्रीवास्तव,चंद्रशेखर उपाध्याय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामजी कसौधन, गुड्डू दुबे सहित हजारों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे |