🟥सेवापुरी varansi। स्थानी विधानसभा क्षेत्र के बरनी खरगूपुर गांव निवासी भाजपा नेता आशीष सिंह उर्फ (मकोई सिंह ) को शुक्रवार सायं काल श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट का मौन रखकर शुरू किया गया बता दें कि भाजपा नेता आशीष सिंह का दोनों किडनी काम करना बंद कर दिया था और लगभग 13 वर्षों से डायलिसिस पर चल रहे थे। जिनके देहांत के उपरांत उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया श्री सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनसे जुड़ी अपनी यादें और उनके जीवन वृतांत भी साझा किये। इस दौरान प्रमुख रूप से अखिलेश मिश्रा प्रवक्ता डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज मां कालिका मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह भाजपा नेता सुरेश सिंह शरद पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।