🔴प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
भारतीय जनता पार्टी के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार पांडे की माता श्रीमती चन्द्रकला पांडे उम्र (80) वर्ष का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव पर निधन हो गया उनका दाह संस्कार बरहज के सरयू तट पर किया गया। भाजपा नेता की माता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ।के शोक की लहर हैं। पूर्व राज्य मंत्री और वर्तमान विधायक जयप्रकाश निषाद, जिला अध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख उषा पासवान, पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, ,प्रमुख प्रतिनिधि गौरी बाजार विश्व विजय निषाद,प्रमुख प्रतिनिधि रुद्रपुर राम सुधारे पासवान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, जिलामंत्री महेश मणि त्रिपाठी, मोहन उपाध्याय, मदन उपाध्याय, दिलीप जायसवाल, राम संतोष शुक्ला, कमलेश सिंह, वैभव सिंह, ऋषि सिंह, सुनील निषाद, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, रमेश सिंह रमेश गुप्ता,लक्ष्मी गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता ने विनम्र श्रद्धांजलि दी हैं।