देशवासियों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार

भाजपा मुद्दों से भटकाने का कर रही है प्रयास

✍️डॉ शशि कांत सुमन

🟥मुंगेर। राजद नेता सह राजद राज्यपरिषद सदस्य गजेंद्र कु हिमांशु ने भाजपा नेता सुशील मोदी एवँ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेता बेवजह बिहार में बयानबाजी कर असल मुद्दे से बिहार व देश की जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
राजद नेता श्री हिमांशु ने कहा कि हमारे नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में बेबजह बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है। बिहार में व देश में 2024 का आम चुनाव बेतहाशा बेरोजगारी,भीषण मंहगाई एवँ बेहतर शिक्षा व चिकित्सा के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। साथ हीं इस देश में सबसे बड़ा कोई ग्रंथ है तो वह बाबा साहेब के द्वारा लिखा गया संविधान है और देश संविधान से चलता है।

 

गजेन्द्र कु हिमांशु ने आगे कहा कि सुशील मोदी एवँ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को अगर बहस हीं करना है तो बहस ये होनी चाहिए कि 2014 में मोदी सरकार आने के पहले बेरोजगारी दर 4.7% थी जो अब 2023 में 8.3% हो गया है।इसके लिए दोषी कौन हैं। 2014 के पहले देश मे घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 410 रु थी जो अब 2023 में 1141 रु हो गया है इसका जिम्मेदार कौन है।2014 के लोकसभा चुनाव के समय अपने चुनावी सभाओं में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहा करते थे कि देश का रुपये का भाव गिरने का मतलब है देश की साख गिरना तो आज डॉलर का मूल्य 82 रु प्रति डॉलर कैसे हो गया।आज रेलवे में पिछले साढ़े चार वर्षों से बहाली बंद है जिसके वजह से 2.5 लाख से भी अधिक पद रिक्त पड़े हैं इसके लिए जिम्मेदार कौन है।पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा कब मिलेगा। बिहार के विशेष पैकेज का क्या हुआ। बिहार में इंदिरा आवास,सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मनरेगा,प्रधानमंत्री सड़क

 

योजना,वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं के राशि में भारी पैमाने पर कटौती क्यों कि जा रही है। अगर भाजपा में हिम्मत है तो इनसब मुद्दे पर बहस करें पर भाजपा का एक मात्र एजेंडा है हिन्दू मुस्लिम,पाकिस्तान कश्मीर मंदिर मस्जिद बस।
उन्होंने आगे कहा कि देश एवँ बिहार के लोग सब समझ रहे हैं अबकी 2024 में भाजपा की उल्टी गिनती बिहार से शुरू होने जा रहा है।बिहार में राजद जदयू कांग्रेस, लेफ्ट पार्टी ,हम सहित 7 पार्टीयों का महागठबंधन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवँ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जो बनी है तो 40 में 40 सीट महागठबंधन जितने जा रही है। इसलिए भाजपा के लोग असल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के खड़्यंत्र में लगी है जो सफल होने वाला नही है।