✍️रिपोर्ट सत्येंद्र यादव

🟥मथुरा गोवर्धन – ब्लाक संसाधन केंद्र पर पूर्व माध्यमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में अचल,सचल,माडल, क्वज एवं तंबोला आदि प्रमुख रूप से हुयीं। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में विकासखण्डवार संचालित होने वाली प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक स्तर पर छह से आठ कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता में जिज्ञासु छात्रों ने पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होकर प्रतिभाग किया। सर्वश्रेष्ठ छह माडलों का चयन विद्वत निर्णायक मंडल रेखा सिंह, राजेन्द्र दीक्षित, विष्णु शर्मा, राजकुमार सिंह द्वारा जनपद स्तर के लिए किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं के अंतर्गत द्वितीय चरण में तंबोला और क्वज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ बारह छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को 26 नवम्बर को आयोजित होने वाली डाइट पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा।माडल हेतु चयनित तीन मामलों में कक्षा छह में सागर कक्षा सात में अंकित प्रथम व राधिका सैनी एवं कक्षा आठ में अभिमन्यु प्रथम रहे। तंबोला में कक्षा छह में कान्हा शर्मा,निशा कक्षा सात में कीर्ति सैंनी, नितिन व कक्षा आठ में हेमंत, मनोज विजेता घोषित किए गए। क्वज प्रतियोगिता में कक्षा छह में आदेश व विक्रम सात में रश्मि व सलोनी एवं कक्षा आठ में बालक दास, अंकुश ने स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में बीईओ जितेन्द्र कुमार सिंह, एआरपी गणों में अशोक फौजदार, अविनाश शुक्ला, नासिर खान, ऊषा शर्मा, रजनी शर्मा आदि के अलावा प्रतिभागियों के प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक थे।