✍️विनय कुमार गुप्ता

🟠रुद्रपुर देवरिया। सोमवार को भी उपनगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाटों पर
श्रद्धालु महिलाओं की आस्था उमड़ पड़ी, घाटों पर जगमगाते दियो और झालरों की रोशनी से यहा का दृश्य संगम जैसा प्रतीत हो रहा था। सुबह भगवान सूर्य को उदय होते ही ब्रत रखने वाली महिलाओं ने उन्हें अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
उपनगर के सेमरौना घाट (बथुआ रिवर फ्रंट) दुग्धेश्वर नाथ मंदिर निकट गिरिजा सरोवर, शीतला देवी मंदिर के निकट छठ घाट पर हजारो ब्रती महिलाओ की भारी भीड़ दिखी जो अबतक के पिछले सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया घाटों पर पैर रखने भर की जगह नही बची थी। महिलाओं ने बेदियो पर भगवान सूर्य का पूजन अर्चन किया तथा जल में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य दिया। लोकगीत की गूंज और भगवान सूर्य के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीण क्षेत्र के रामलक्षन, लक्ष्मीपुर ,पचलडी डीह एकौना अन्तर्गत ग्राम सभा सराव बुजुर्ग स्थित नौका ताल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। जहा सुर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुखद भविष्य की कामना की गई। यहा रोशनी कि पर्याप्त व्यवस्था ग्राम प्रधान शिल्पा साहनी एवं उनके सहयोगी बलबीर यादव द्वारा किया गया गांव कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता त्रिपाठी द्वारा चाय की व्यवस्था की गई।
नगर के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम ध्रुब कुमार शुक्ला, सीओ जिलाजीत,तहसीलदार अभयराज,एनटी करण सिंह, इंस्पेक्टर उपेंद्र मिश्रा तथा ईओ कमलेश कुमार शाही तथा चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा सफाई व प्रकाश व्यवस्था की कर्मचारियों द्वारा मॉनिटरिंग की गई।