🟥देवरिया
आज सबेरे लगभग 8 बजे बोल्डर लदे कन्टेनर ने देवरिया जनपद के मदनपुर थानान्तर्गत बराव में साइकिल सवार पारस पाण्डे उम्र 50 को ठोकर मार दिया,जिससे बुरी तरह घायल जो गये, ग्रामीणों व पुलिस की सहायता से देवरिया अस्पताल भेजे गए जहाँ उनकी मृत्यु हो गयी।

 

 

वही बदहवास चालक ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे सुनील उम्र 42 और गौरी उम्र63 को कुचलते हुए अशोक मद्देशिया के घर से जा टकराया।
सुनील व गौरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही एस डी एम बरहज डॉ गजेंद्र सिंह व सी ओ बरहज पंचम लाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुँच कर राहत कार्य मे लग गए।

 

 

 

एस पी संकल्प शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
चालक पुलिस हिरासत में है।
एहतियातन भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।