✍️उमानाथ यादव 

🔴रायबरेली। बैसवारा लालगंज क्षेत्र के रहने वाले प्रसिद्ध चित्रकार गब्बर की मां की ह्दय गति रूकने से आज निधन हो गया।बैसवारा लालगंज क्षेत्र के चांदा गॉव के रहने वाले प्रसिद्ध चित्रकार गब्बर की मां का सुबह 3 बजे ह्दय गति रूकने से निधन हो गया। वो लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे ईलाज के बाद घर वापस आ गई थी, सोमवार की सुबह अचानक हालत बिगडने पर ह्दय गति रूकने से निधन हो गया। वो अपने पीछे 6 बच्चों को छोड गई जिनमे 5 भाई व एक बहन है। अचानक हुई चित्रकार गब्बर की मां के निधन से पति सुदर्शन व सभी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं समुचे बैसवारे में भी शोक की लहर व्याप्त है।चित्रकार गब्बर की मां के निधन पर देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. सुनील जोगी, लखनऊ की प्रसिद्ध कवियत्री रूपा पांडेय सतरूपा, मानसी द्विवेदी, बाल कलाकार एक्टर रूबल जैन, एक्टर गौरव कुमार, प्रख्यात कवि पंकज प्रसून , पूर्व विधायक अशोक सिंह, आरजे आदित्य लिप्टन, आदि सहित क्षेत्रिय हस्ती कवि पत्रकारों कलाकारो आदि ने कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से सोक संवेदना व्यक्त की।